
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक रिटायर ट्यूबवेल ऑपरेटर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बर्रा-दो ईडब्ल्यूएस निवासी 63 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, प्रदीप कुमार जलकल विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और करीब तीन साल पहले रिटायर हुए थे। वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था।शुक्रवार सुबह वह घर से कूड़ा फेंकने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में गोविंदपुरी जीआरपी ने सूचना दी कि उन्होंने स्टेशन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।