news-details

डॉ. निर्मला सिंह को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां डॉ. निर्मला सिंह के निधन पर गुरुवार दोपहर पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।दोनों नेता बिठूर स्थित ओम भवन पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक अभिजीत सिंह सांगा से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और स्व. डॉ. निर्मला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने परिवार के साथ समय बिताकर संवेदना भी व्यक्त की।डॉ. निर्मला सिंह का 23 जून को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्ष भी थीं और लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहीं।उनके निधन के बाद से ही बिठूर स्थित आवास पर लगातार जनप्रतिनिधियों और विभिन्न दलों के नेताओं का श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।डॉ. निर्मला सिंह ने 2002 में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष का पद संभाला था और इसके बाद लगातार कई बार इस पद पर निर्वाचित होकर क्षेत्र के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई। बिठूर के घाटों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जा रहा है।