news-details

डॉ.मुखर्जी के जयन्ती पर भाजपाइयों ने किया नमन*

You can share this post!

 

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वीं जयंती के अवसर पर देवरिया विधानसभा के नगर मण्डल के नई कालोनी स्थित फिटनेस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पित जीवन, त्याग और प्राणों का उत्सर्ग सदैव अविस्मरणीय रहेगा, देश की एकता और अखंडता के लिए मुखर्जी जी ने एक निशान- एक विधान- एक प्रधान का नारा दिया।उन्होंने कहा कि सभी को पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित, एकात्म मानववाद और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करता हूँ।पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को साकार करते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर देश के भीतर समान नागरिक संहिता को लागू किया है।डॉ. मुखर्जी जी ने राष्ट्र प्रथम के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया। बंगाल के विभाजन के समय उनका दूरदर्शी नेतृत्व और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और देश की अखंडता के लिए उनका आजीवन संघर्ष युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से रत्नेश्वर गर्ग, डॉ विनोद पांडेय, राजू कुमार, अमरजीत, अनमोल मिश्रा, वेदांत पांडेय, विजय कुशवाहा सन्दीप गोड़, अरुण मिश्र आदि उपस्थित रहे।