news-details

डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा में मंगलवार को गृहस्थी सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने काम के समय में बदलाव के विरोध में हंगामा कर दिया। करीब 60 से 70 कर्मचारियों ने गोदाम के बाहर प्रदर्शन कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने पिछले 20 दिनों से ड्यूटी का समय बढ़ा दिया है। पहले जहां काम सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होता था, वहीं अब इसे शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। इससे उन पर अतिरिक्त दबाव बनाया जा रहा है।कर्मचारी सचिन, रंजीत और राहुल त्रिवेदी ने बताया कि समय बढ़ाने का विरोध करने पर वेतन काटने और आईडी बंद करने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।प्रदर्शन के दौरान गोदाम के बाहर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत की।वहीं कंपनी के स्टोर मैनेजर ने बताया कि काम के समय में बदलाव कंपनी की नीति के तहत किया गया है और फिलहाल इसमें कोई बदलाव संभव नहीं है।फिलहाल पुलिस की मध्यस्थता के बाद मामला शांत है और किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।