
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के सैटेलाइट केंद्र, टीकरमाफी में स्वयं एवं व्यापक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 120 शिक्षकों, शोधार्थियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा की उपलब्धता और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को परिचित कराना रहा।मुख्य वक्ता प्रो. यू. वी. किरण ने स्वयं की उपयोगिता, पाठ्यक्रम चयन, नामांकन, अध्ययन सामग्री, परीक्षा, मूल्यांकन और प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मंच विद्यार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन का अवसर प्रदान करता है।संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप कुमार नायक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षण संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शंकर के. लाल ने कहा कि ऑनलाइन पाठ्यक्रम दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में सहायक हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, मीडिया केंद्र के प्रतिनिधि और तकनीकी सहयोगी मौजूद रहे।