news-details

डीएम ने दी पर्वों की शुभकामनाएं, शांति की अपील

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जिलाधिकारी संजय चौहान ने महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये पर्व सत्य की असत्य और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक हैं। त्योहार हमें सदाचार, प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।डीएम ने सभी नागरिकों से त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई, सुचारु यातायात तथा निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।