डीएम ने दिलाई एकता की शपथ, सीडीओ ने मरीजों को बांटे फल
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा और एकजुटता की प्रेरणा देते हैंराष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीडीओ पूजा साहू जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचीं। उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनसे बातचीत कर स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर बेहतर उपचार और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया।कार्यक्रम में एडीएम ज्योति सिंह, अमृता सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।