news-details

डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया, 19 अगस्त 2026। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के संचालन और परिसर की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक मानकों का गंभीरता से पालन किया जाए।डीएम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि वेयर हाउस में लगे सभी कैमरे और कंट्रोल रूम 24 घंटे लगातार संचालित रहें। परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों की लगातार रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के साथ सीसीटीवी व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर और आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और नियमित सफाई कराई जाए।निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राविन्द्र सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।