news-details

डी एम को पत्र देकर चेयरमैन ने भ्रष्टाचार पर मुहर लगाई:महेश सोनी

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी।  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने नगर पंचायत में नाला निर्माण कार्य को लेकर स्वयं की फर्म पर चेयरमैन द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा है कि उनकी फर्म को जिस कार्य का ठेका मिला था, उसे फर्म ने 2019-20में नियमानुसार पूरा कर दिया था। कोई भी कार्य अवशेष नहीं है।सोशल मीडिया पर जारी वीडियो और प्रेस बयान में उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत अमेठी में जल निकासी की समस्या को लेकर वे तीन वर्षों से प्रयासरत हैं। अभी तक निर्माण कार्यों की जांच नहीं हो पाई है।उन्होंने जल निकासी की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौंधन द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पर खुशी जताई है और कहा है कि  अमेठी के जनमानस की जिस समस्या को लेकर वे पिछले तीन सालों से परेशान हैं।जन हित में चेयरमैन ने भी भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है। एक तरह से चेयरमैन अंजू कसौंधन ने नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार पर मुहर लगाने का काम किया है। प्रेस बयान में महेश सोनी ने कहा है कि महेश सोनी ने कहा कि देवीपाटन मंदिर से खेरोना तालाब तक नाला निर्माण एवं उसकी कनेक्टिविटी की समस्या को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी  से केवल निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि वर्षों से जलभराव की समस्या से परेशान जनता को स्थायी राहत मिल सके। यदि नगर पंचायत द्वारा भी अब उन्हीं नाला निर्माण कार्यों की जांच कराने का अनुरोध किया जा रहा है, तो यह स्वयं इस बात का प्रमाण है कि मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है और सत्य सामने आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस कार्य का ठेका उनकी फर्म को प्राप्त हुआ था, वह कार्य वर्ष 2019-20 में ही नियमानुसार पूर्ण कर दिया गया था तथा उसका भुगतान भी विभाग द्वारा विधिवत किया जा चुका है। यदि किसी अन्य नाला निर्माण कार्य में अनियमितता हुई है, कोई कार्य अधूरा है अथवा बिना कार्य पूर्ण हुए भुगतान किया गया है, तो उसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
 

 


चेयरमैन के लेटर के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं -ईओ
नगर पंचायत के ईओ शिवमूर्ति ने बताया कि चेयरमैन अंजू कसौंधन की डी एम से मुलाकात और पत्र के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। मैंने कोई भी लेटर नहीं तैयार किया है। चेयरमैन कब सभासदों के साथ डी एम से मिलने चली गई, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।नाले का निर्माण काफी समय पहले हुआ है। मैंने अभी कुछ महीने पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है।