news-details

डीएम के निर्देश पर एक दिन में बहाल हुई बिजली आपूर्ति

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक के खौपुर गांव में तेज हवा से टूटे दो बिजली के पोल एक दिन में बदल दिए गए। गांव निवासी राजाराम ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पोल टूटने से आधे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, पेयजल और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए। विभागीय टीम ने गांव पहुंचकर दो नए पोल लगाए और आपूर्ति बहाल कर दी। राजाराम ने प्रशासन का आभार जताया।