news-details

डीएम की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास , महोबा।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना,आयुष्मान कार्ड, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संक्रामक रोग नियंत्रण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर मरीजों के उपचार और रेफरल व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टीम भावना से कार्य करने का आग्रह किया।बैठक में सीएमओ डॉ रमाकांत चौरैया, एसीएमओ डा बीके चौहान सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।