news-details

डीएम-एसपी ने परखी सखी सेंटर की व्यवस्था

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सहायता को लेकर जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर में रहने वाली पीड़िताओं के लिए आवासीय व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी।अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सेंटर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए और पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर सुरक्षा, सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराना है, इसलिए यहां आने वाली प्रत्येक पीड़िता को संवेदनशीलता के साथ तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाए।डीएम और एसपी ने केंद्र के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।