news-details

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़े सभी व्यवस्थापकों को शासन और भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।