news-details

डांडिया नाइट में काशीवासियों ने मचाया धमाल

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। महमूरगंज स्थित चौरसिया लॉन में सोहम संस्था और केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा के संयुक्त तत्वावधान में ‘सोहम डांडिया डैजल नाइट 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक उत्सव में काशीवासियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर उत्साह दिखाया। आयोजन में सुरुचि मसाले का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी और कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। पार्षद सिंधु सोनकर और पार्षद संजय केशरी ने भी सहभागिता की। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और डांडिया की थाप ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।सोहम संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्विनी केसरी, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल केसरी, केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा की अध्यक्ष वंदना केसरी और महामंत्री सारिका केसरी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरुचि मसाले के सीएनएफ हेड विनय केसरी और विनीत केसरी का भी विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में भारती चौरसिया, पल्लवी केसरी, तरुण केसरी, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, प्रियंका केसरी, रूबी केसरी और रूपा केसरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन उत्कर्ष वर्मा और विकास शाक्या ने किया।संस्था के निदेशक अश्विनी केसरी ने कहा कि सोहम संस्था कला, संस्कृति और त्योहारों के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास करती है। आयोजन ने सांस्कृतिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।