news-details

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को “न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब में आयोजित “न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” समारोह में शिक्षा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह रहे।इस अवसर पर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (SNI) एवं SNI Sports Corporation के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को विद्यालयी खेलों के विकास, खेल शिक्षा के विस्तार, खेल अवसंरचना निर्माण और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए “न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।समारोह में उन्नत स्कूल्स उत्तर प्रदेश, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और अवध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रतिनिधियों को भी शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. पाण्डेय ने कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए खेलों को विद्यालयी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।डॉ. पाण्डेय लंबे समय से खेल प्रशासन से जुड़े रहे हैं और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ तथा लखनऊ ओलंपिक संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें राज्यपाल सम्मान (2019) और राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान (2025) सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।