
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय पुलिस ने गनापुर स्थित सेंट जॉन्स कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने छात्राओं से कहा कि छेड़खानी, पीछा करने, अभद्रता या साइबर अपराध की स्थिति में डरने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने 1090, 112, 181 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं से फीडबैक फॉर्म भरवाकर असुरक्षित स्थानों की जानकारी ली गई। सीओ ने बताया कि फीडबैक के आधार पर संवेदनशील स्थलों की हॉटस्पॉट मैपिंग कराकर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने अभद्रता करने वालों को रेड कार्ड से चेतावनी देने की बात कही।