news-details

छात्रों को बताए गए योग के फायदे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत विभिन्न विद्यालयों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर चौ. वि. सिंह भारतीय इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर में योग सत्र आयोजित किए गए। योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ और योग सहायक उत्कर्ष सिंह ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान बच्चों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।शशिराज सेठ ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास भी जरूरी है। योग इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है, जो छात्रों को अनुशासित और एकाग्र बनाता है।शिविरों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि योग दिवस तक ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों को योग से जोड़ा जा सके।