news-details

CBI की छापेमारी, वित्तीय अनियमितता मामले में जांच जारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। वित्त एवं लेखा विभाग में हुए करोड़ों रुपए के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार सुबह अयोध्या में छापेमारी की।सीबीआई की टीम सुबह करीब 5:30 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकली पुलिस चौकी के पास स्थित एक मकान पर पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई और आसपास के लोग जुट गए।सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने पवन कुमार मालवीय के आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच की। टीम ने मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों को खंगाला। जांच में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया।अदालत के निर्देश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इसी क्रम में एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की। अयोध्या के अलावा अमेठी, लखनऊ, प्रतापगढ़ और कुशीनगर में भी संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गई।अयोध्या में करीब ढाई घंटे तक चली जांच के बाद टीम सुबह लगभग 8 बजे रवाना हो गई। हालांकि सीबीआई अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।सीबीआई टीम मामले में दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।