news-details

चमरुआ में 100% जनगणना पूर्ण, प्रगणक सम्मानित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा। तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमरूआ में प्रगणक द्वारा 22 मई 2026 को सौ फीसदी जनगणना कार्य को पूर्ण करने पर तहसीलदार ने प्रगणक को फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। बता दें कि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देशन में व अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व के कुशल मार्गदर्शन पर तथा उपजिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में तहसील क्षेत्र के ग्राम चमरूआ की एच एल बी संख्या 620 के 308 भवन और 336 मकानों की जनगणना का कार्य प्रगणक प्रदीप पाठक द्वारा 22 मई 2026 को सौ फीसदी पूर्ण कर लिया गया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसीलदार प्रमित सचान ने फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वगणना के बाद जनगणना के कार्य में प्रगणक बनाए गए थे। जिसमें ग्राम चमरुआ के प्रगणक द्वारा सर्वप्रथम सौ फीसदी कार्य को पूरा किया है।