news-details

चलती कार में लगी आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ आगरा
थाना रकाबगंज क्षेत्र में रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, घटना के चलते रावलीपुल पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।