news-details

चलती ई-स्कूटी में लगी आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के एलएमएल चौराहे पर बुधवार सुबह एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार पतरसा निवासी वीरेंद्र मिश्रा अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से पनकी स्थित फैक्ट्री जा रहे थे। एलएमएल चौराहे के पास पहुंचते ही स्कूटी से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई। स्थिति भांपते हुए वीरेंद्र ने तुरंत स्कूटी सड़क किनारे छोड़ दी और कूदकर अपनी जान बचा ली।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर सुरक्षित दूरी पर हट गए। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जल गई।वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने करीब छह से सात महीने पहले यह इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। उन्होंने आशंका जताई कि भीषण गर्मी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।घटना की सूचना पुलिस और वाहन कंपनी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।