news-details

चकबंदी में अनियमितता का आरोप, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नरवल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत विपौसी में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। ग्राम प्रधान राहुल कुमार के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने सहायक चकबंदी अधिकारी पर भूमि की मालियत और चकों का निर्धारण मनमाने ढंग से करने का आरोप लगाया।किसानों का कहना है कि चकबंदी संबंधी कार्य मौके पर जाकर और खाताधारकों से बातचीत कर किए जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।ज्ञापन में किसानों ने भूमि की मालियत और चकों की दोबारा पैमाइश कराकर नए सिरे से चकबंदी कार्य कराने की मांग की है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की समीक्षा कर चकबंदी अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।