news-details

चक्रवात अर्नब का असर, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से शुक्रवार को जिले में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। मौसम ठंडा होने से सर्दी ने दस्तक दे दी। बारिश के कारण धान की कटाई और फसल समेटने का काम कई दिनों से प्रभावित है। कटी फसल में नमी बढ़ने से किसान उसे बचाने के लिए तिरपाल का सहारा ले रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम रही और शिक्षक रास्ते में भीगते हुए पहुंचे। बारिश से दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिला, जबकि पटरी दुकानदार दुकानें नहीं लगा सके। इससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हुई।