
पारदर्शी विकास,महोबा। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की, और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर वहां पर मौजूद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सदस्यों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर दूर किये जाने का भरोसा दिया। वहीं बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने चेयरमैन का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नगर के विकास कार्यों और अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की गई। पानी की टंकी आर ओ सहित इंटरलोकिंग लगाने का चेयरमैन द्वारा आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में बार अध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, खेमचंद कुशवाहा, नरेश रिछारिया, रविंद्र उपाध्याय आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।