
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विकास तिवारी उर्फ विक्कू निवासी नारायणपुर के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ में पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार सुबह करीब चार बजे पुलिस ने उसे वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास मौजूद बाइक संख्या यूपी 36 डब्ल्यू 4018 चोरी की है। पुलिस के मुताबिक उसने साथी रामकुमार यादव के साथ मिलकर इसे सुल्तानपुर जिला कारागार के गेट के बाहर से चुराया था और नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई दूसरी बाइक यूपी 44 एन 7920 भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।