
अयोध्या। श्री राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे विनय कटियार ने कहा है कि चढ़ावा चोरी का मामला सिर्फ चोरी का मामला नहीं है,यह करोड़ों देशवासियों की आस्था का सवाल है। चोरी में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए।विनय कटियार ने पूरे मामले के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत करके जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एस आई टी जांच प्रभावी ढंग से चलनी चाहिए। कुछ लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की और कहा कि ट्रस्ट में ईमानदार लोगों को रखा जाना चाहिए। चढ़ावा चोरी एक तरह से भगवान के घर में डकैती है। इससे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की छवि धूमिल हुई है।