चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 525/2026 से संबंधित चोरी की बाइक बरामद की गई। मामले में राहुल पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय, निवासी चन्दरपुर बौलिया, थाना रामकोला, हाल पता वार्ड नंबर छह मां अनसूईया नगर, रामकोला को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूपी57एएस6024 बरामद की। मामले में धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में धारा 457/380/411 भादवि, वर्ष 2019 में धारा 457/380/411 भादवि और वर्ष 2020 में धारा 379 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नागेन्द्र चौहान, कांस्टेबल नेबूलाल और कांस्टेबल प्रशांत यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।