news-details

चौराहों पर लगाए जा रहे ग्रीन मैट और टेंट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के लिए नगर निगम और प्रशासन ने शहर के प्रमुख ट्रैफिक चौराहों पर छायादार व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत 15 प्रमुख चौराहों पर ग्रीन मैट, पर्दे और टेंट लगाए जा रहे हैं, ताकि रेड लाइट पर रुकने वाले वाहन चालकों को तेज धूप से बचाया जा सके।नगर निगम के अनुसार, अब तक टाटमिल, फजलगंज और बड़ा चौराहा समेत 8 चौराहों पर यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है। आने वाले दिनों में शेष चिन्हित चौराहों पर भी छांव की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सराहा है। वाहन चालकों का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नलों पर इंतजार के दौरान तेज धूप और गर्म हवाओं से काफी परेशानी होती है। ऐसे में ग्रीन मैट और टेंट की व्यवस्था विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए राहतभरी साबित होगी।