news-details

चार चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चार चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 18,100 रुपये नकद और पीतल के घरेलू बर्तन बरामद किए गए।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गुरुवार को संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर असैदापुर निवासी वैभव तिवारी (20) और दुलारे खान (21) को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरी, तीन गिलास, तीन चम्मच, चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो बाला और दो लॉकेट शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गौरागंज क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।