
बीकापुर और अंबेडकरनगर में मेगा आयोजन
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अयोध्या।विधानसभा सभा चुनाव -2027की तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी ने एक एक सीट पर प्रत्याशी तय करना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों के चयन के बाद उन्हें प्रभारी बनाकर विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। इसी क्रम में बीकापुर विधानसभा में पुराने नेता जितेन्द्र सिंह बबलू की बसपा में वापसी हो गई है।प्रदेश कार्यालय पर हुई पिछली समीक्षा बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्य मंडल प्रभारियों को प्रत्याशियों के चयन के मामले में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा प्रभारी के रूप में पांच प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।सौ विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारी का परीक्षण और स्क्रीनिंग का काम चल रहा है।अगली समीक्षा बैठक में पचास सीटों पर प्रत्याशियों के चयन का मामला फाइनल होने की पूरी संभावना है। 22और23जून को अयोध्या और अम्बेडकरनगर जिले में बसपा के दो बड़े कार्यक्रम में होंगे। बड़ी संख्या में नेताओं की ज्वाइनिंग होगी। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल स्वयं दोनों कार्यक्रमों में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस रही हैं। प्रदेश में धरातल पर पहुंच चुकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी रणनीति को धार देने में अब जुट गई है। पार्टी 22 जून को फैजाबाद में एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें बसपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।यह रैली पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।पार्टी सूत्रों के अनुसार, रैली के जरिए बसपा जमीनी स्तर पर तैयारियों को गति देने का काम करेगी. रैली के माध्यम से बसपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र की आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। रैली में संगठन की मजबूती से लेकर आगामी चुनावी की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।सूत्रों का कहना है कि 23 जून को अकबरपुर में भी एक रैली आयोजित होगी. इसमें पार्टी विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों और संभावित उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि बसपा करीब 100 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर सकती है। इनमें लंभुआ,बाराबंकी,आलापुर,अकबरपुर और बीकापुर समेत कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई प्रभारियों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। करीब 100 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। जून के अंतिम सप्ताह तक नई नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है. इसमें पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दे सकती है।बसपा ने किसी दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन करने की अटकलों को भी खारिज कर दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि बसपा किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का गठबंधन आम लोगों के साथ है और वह आम लोगों के सहारे की चुनाव में उतर रही है।

घर घर जनसंपर्क कर रहे बसपा के पदाधिकारी
मिशन -2027की सफलता के लिए बसपा के कार्यकर्ता गांव-गांव बैठक और जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जा रहा है। सामाजिक भाईचारा कमेटियां अलग से सक्रिय हैं।बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम को रमेश कुमार मौर्य के साथ सामाजिक भाईचारा कमेटी का जिला संयोजक बनाया गया है।