news-details

चेन स्नैचिंग करने वाला प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ पुलिस ने महिला से चेन लूटने के मामले में प्रयागराज के कुख्यात अपराधी शाहरुख उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का हिस्सा, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार, 6 मई को गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। पीड़िता के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।28 मई को बंधा रोड स्थित मजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रयागराज के शाहगंज निवासी शाहरुख उर्फ शेरा के रूप में हुई।तलाशी में पुलिस ने उसके पास से चेन का टुकड़ा, एक अन्य वारदात से जुड़े 8 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की होंडा एसपी-125 बाइक बरामद की। चेसिस नंबर के आधार पर वाहन की पहचान भी कर ली गई है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शेरा प्रयागराज का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत करीब 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी दो बार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है।शेरा वर्ष 2018 में अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में भी सुर्खियों में आया था। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और फरार साथी आरिफ की तलाश में जुटी है।