
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बड़े मंगल पर जिले की सभी बाजारों में शरबत और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़कों पर वितरण कैम्प लगाकर दुकानदारों और व्यापारियों ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किए।इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।जिलाध्यक्ष महेश सोनी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।लक्ष्मी सोनी ने बड़े मंगलवार के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापार मंडल सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगा।लक्ष्मी सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, सोनू कसौधन, दिनेश यादव, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, पवन वैश्य आदि मौजूद रहे।