
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या
ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर Ayodhya में आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला। Hanuman Garhi समेत सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।सुबह भगवान हनुमान का विशेष अभिषेक कर धूप-चंदन से पूजा-अर्चना की गई और नया चोला चढ़ाया गया। वहीं Kanak Bhawan सहित अन्य मंदिरों में भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए भजन-कीर्तन में भाग लिया।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण और भंडारों का आयोजन भी किया गया। दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जिससे पूरे महीने धार्मिक उत्साह बना रहेगा।