
PARDARSHI VIKASH NEWS शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। पिछले दिनों हुई बारिश का असर काशी में भी दिखा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह शहर का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी लगभग 75 प्रतिशत रही। तेज हवाओं और बादलों के कारण गर्मी का असर कुछ कम महसूस किया गया।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बदलते जलवायु पैटर्न के कारण इस समय असामान्य बारिश देखने को मिल रही है। वहीं जून के पहले सप्ताह में तापमान फिर बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।सुहावने मौसम का असर शहर के घाटों और मंदिरों पर भी दिखा, जहां गंगा घाटों पर पर्यटकों की भीड़ रही और काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कुल मिलाकर फिलहाल मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।