news-details

बटेश्वर धाम विकास कार्यों का निरीक्षण

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ आगरा
तीर्थधाम बटेश्वर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बटेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर कॉम्प्लेक्स, यज्ञशाला, प्रवेश द्वार, मल्टीपरपज़ हॉल, पाथवे और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और सभी कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने यमुना किनारे स्थित ऐतिहासिक मंदिर श्रृंखला और घाटों पर चल रहे संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 13 मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए शेष मंदिरों के भी हेरिटेज कंजर्वेशन के निर्देश दिए। साथ ही सभी मंदिरों का इतिहास और जानकारी स्टोन साइनेज के माध्यम से प्रदर्शित करने पर जोर दिया ताकि पर्यटकों को उचित जानकारी मिल सके। डीएम ने घाटों पर हाईमास्ट लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, पब्लिक अनाउंस सिस्टम और लाइट एंड साउंड शो की योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन टूरिस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर, म्यूजियम, टिकट काउंटर और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने साफ-सफाई और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।