news-details

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया अभय फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन

You can share this post!

 उद्घाटन में शामिल हुए ट्रेड यूनियन नेता
 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सरेसर के पास मंगलवार को नवनिर्मित अभय फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने फीता काटकर किया। बौद्ध धम्म की परंपराओं के अनुरूप आयोजित उद्घाटन समारोह में बसपा, बामसेफ, विभिन्न सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।समारोह में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सेल्स ऑफिसर आशीष शाक्य उपस्थित रहे। बीएचईएल की ओर से मानव संसाधन प्रमुख शिव प्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विक्रमजीत यादव, प्रबंधक रमाकांत वर्मा और वरिष्ठ अभियंता वीके राम ने कार्यक्रम में भाग लिया। ट्रेड यूनियनों की ओर से इंटक के महामंत्री संजीत सिंह, सीटू इंडियन ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राम सुमेर और हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बसपा और बामसेफ से जुड़े लोगों में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, वरिष्ठ बसपा नेता जितेंद्र मिश्र, बसपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, जिला सह-संयोजक त्रिभुवन दत्त, विधानसभा संयोजक अभय प्रताप गौतम, रीता देवी, पूर्व विधानसभा संयोजक इंजीनियर श्यामलाल और विधानसभा प्रभारी विजय गौतम शामिल रहे। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक देवनारायण और राम केवल भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विनय कुमार, उमेश मंडल, राजकुमार पाल, अजीत प्रकाश, दीपक यादव, बदलू राम और अजीत सिंह पाल सहित कई लोग शामिल हुए। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने अभय फिलिंग स्टेशन के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।

 

अभय फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन में शामिल हुए ट्रेड यूनियन नेता
 जगदीशपुर स्थित अभय फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन समारोह में मंगलवार को बीएचईएल के अधिकारियों के साथ विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सेल्स ऑफिसर आशीष शाक्य मौजूद रहे। बीएचईएल की ओर से मानव संसाधन प्रमुख शिव प्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विक्रमजीत यादव, प्रबंधक रमाकांत वर्मा और वरिष्ठ अभियंता वीके राम ने सहभागिता की। ट्रेड यूनियनों की ओर से इंटक के महामंत्री संजीत सिंह, सीटू इंडियन ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राम सुमेर और हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।