
सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति,बहन मायावती के शासन की याद कर रही जनता -जितेन्द्र मिश्र
टिकावर, उत्तर गांव धोएं और टीकरमाफी में की बैठक
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने सोमवार को एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में जनसम्पर्क करके पार्टी की रीति नीति और उपलब्धियों पर संवाद किया। 9अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर समर्थकों से लखनऊ पहुंचने की अपील की। उत्तर गांव में एक युवक की मौत की जानकारी होने पर परिवार से मुलाकात कर दुःख बांटा और शोक संवेदना जताई।टिकावर में पाल समाज के एक मृत्यु भोज में भी शामिल हुए। देर शाम उन्होंने धोएं में एक बैठक को भी सम्बोधित किया। जितेन्द्र कुमार मिश्र ने आकाश आनंद को पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बसपा सुप्रीमो के फैसले का स्वागत किया और कहा कि युवाओं की फौज आकाश आनंद को अपना आईकान मानती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बसपा की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति और बहन मायावती जी के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की याद कर रही है।2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। जितेन्द्र कुमार मिश्र ने हालापुर,सरायखेमा,पूरे दयाल उत्तर गांव, संग्रामपुर,कालिकन,टिकावर , बालीपुर,धोंए और टीकरमाफी में समर्थकों के साथ बैठक और जनसंपर्क किया। भीमराव बौद्ध, अनुज तिवारी, मोहित शर्मा,रामशंकर दानी, श्याम कुमार, राजकुमार सरोज, अशोक भारती, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।