news-details

बसपा ने आलापुर और अकबरपुर में बदले विधानसभा अध्यक्ष

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने आलापुर और अकबरपुर विधानसभा इकाइयों के संगठन में आंशिक बदलाव किया है। छेदीराम मौर्य को आलापुर और रघुराज विमल को अकबरपुर का विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। अकबरपुर में विनायक निषाद को उपाध्यक्ष, मनीराम गौतम को महासचिव, आफताब आलम को सचिव और दिनेश वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्णा गौड़ को वीवीएफ संयोजक तथा राम मूरत भारती को बामसेफ का विधानसभा संयोजक बनाया गया है। मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल के अनुसार, यह बदलाव प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और मुख्य मंडल प्रभारियों की सहमति से हुआ है। जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।