news-details

बसपा की सरकार बनाएं, शिक्षा-सुरक्षा और रोजगार की गारंटी: राजू गौतम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को सर्वसमाज के लोगों को बसपा से जोड़ने और 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का संदेश दिया गया।राजू गौतम ने कहा कि मायावती के शासनकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने दावा किया कि उनके चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में 10 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गईं और सर्वसमाज के हित में 125 योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और भाजपा सरकारों ने इन योजनाओं को बंद कर दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। उन्होंने बसपा को सर्वसमाज की पार्टी बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।सेक्टर कैडर कैंप की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी जगन्नाथ पाल ने की। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा युवाओं को टिकट देने में प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री बनने पर खाली पदों को भरने और युवाओं को स्थायी रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम को चिंता मणि वर्मा और शिवमिलन गौतम ने भी संबोधित किया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष राकेश वर्मा ने किया।