
पेपर लीक से नाराज युवा बदलेंगे यूपी की सियासत
मिशन-2027: बसपा ने 50 सीटों पर कैंडिडेट किए फाइनल
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अयोध्या/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की जिलावार समीक्षा बैठकों का क्रम जारी है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल, मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व नेता विधान परिषद दिनेश चन्द्रा, मुख्य मंडल प्रभारी पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार, पूर्व एम एल सी भीम राव अम्बेडकर, पूर्व एम एल सी डा विजय प्रताप, प्रोफेसर डॉ इंदु चौधरी, पूर्व सांसद मुनकाद अली, मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर, पूर्व एम एल सी नौशाद अली आदि पार्टी नेता प्रतिदिन पार्टी मुखिया बहन मायावती जी की ओर से दी गई जिम्मेदारी के अनुसार रोज जिलों में बैठकें कर रहे हैं, प्रत्याशी चयन का काम भी तेजी से चल रहा है।अब तक बसपा पचास सीटों पर अपने कैंडिडेट फाइनल कर चुकी है, कुछ की घोषणा हुई है , कुछ की सितंबर के महीने में होगी।गुरुवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने अयोध्या जिले में पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुस्लिम समाज के पचास से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुस्लिम समाज के ये लोग सेक्टर अध्यक्ष डॉ राम भवन रावत के नेतृत्व में बैठक में आए हुए थे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या से लेकर गाजियाबाद तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ सर्वसमाज का बड़ा एलाइंस बन रहा है। नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद जी की सभाओं में उमड़ी भीड़ से सर्वसमाज के युवा उत्साहित हैं। युवा आकाश आनंद को अपना आईकान मानकर उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने के लिए एक जुट हो रहे हैं। आकाश आनंद जी 2024से ही शिक्षित और बेरोज़गार युवाओं की समस्यायों को उठा रहे हैं। पेपर लीक सरकार के राज में युवा ठगे जा रहे हैं।जेन जी और जैन अल्फा की मांग को बहन जी ने प्रमुखता से उठाया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराया जाय,खाली पदों को भरा जाय, हमारी नेता बहन मायावती जी ने ट्वीट करके जैसा कहा है सरकार उस अनुसार कार्यवाही करें और आरक्षण का बैकलॉग जरूर भरे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहन मायावती जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में 5000प्राइमरी स्कूल खोले थे। योगी सरकार ने तीस हजार स्कूलों को बंद कर दिया है।ये सभी स्कूल फिर से खोले जाने चाहिए बैठक में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, मंडल प्रभारी प्रदीप भारती,मो असद, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी , महेंद्र प्रताप आनंद, राकेश कुमार गौतम, अशोक रावत,राम गोपाल कोरी,जीत बहादुर रावत, अरविंद भारती, नितिन चौधरी, इन्द्र कुमार कोरी, आशीष गौतम,राम प्रकाश पाल, वीरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
भाजपा, सपा में चल रहा जनता को बेवकूफ बनाने का कम्पटीशन
पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल आजकल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने अमेठी में भी एक समीक्षा बैठक को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को 2027का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए चुनावी ट्रिप्स दिये। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरते हुए सभी पोलिंग बूथों पर सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस तैयार करने के संदेश दिए। पारदर्शी विकास से बातचीत में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ताज़ा घोषणाओं को जुमला और झूठा मेनोफोस्टो बताया और कहा कि पिछले कुछ महीनों से भाजपा और सपा में जनता को बेवकूफ बनाने का कम्पटीशन चल रहा है। बिहार में भाजपा ने महिलाओं को दस हजार रुपए दिए तो अखिलेश यादव ने उनसे दो कदम आगे बढ़कर चालीस हजार रुपए देने की बात कही। योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को पचास हजार रुपए और मुफ्त यात्रा का लाभ देने की घोषणा कर दी, दोनों चुनाव में महिलाओं का वोट लेने के लिए जुमले बाजी कर रहे हैं। भाजपा ने 2014के चुनाव के पहले कहा था , विदेशों में जमा काला धन वापस लाने, सबके बैंक खाते में 15-15लाख रु भेजने और युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था।,एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, मीडिया ने जब गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये सब जुमला है, भाजपा और सपा जुमले बाजी में एक दूसरे को पीछे करके चुनावी लाभ लेना चाहती है, यूपी की जनता बेवकूफ नहीं है,वह इस बार इनके चक्कर में नहीं पड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी ने कभी झूठी घोषणाएं नहीं की।जब भी बहन मायावती जी की सरकार रही है, सर्वसमाज के हित में काम हुए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है। तुलना कर रही है ,वह इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सबसे बेहतर शासन बहन मायावती जी का रहा है,इसी आधार पर सर्व समाज तेजी से बसपा के नीले झंडे के साथ खड़ा हो रहा है। जनता के गठबंधन के बल पर हम 2027में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे। बसपा कोरी घोषणाओं में विश्वास नहीं करती । बिना किसी तरह की झूठी घोषणाएं किए हुए सर्वसमाज के हितों के लिए समर्पित है। भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना ही बसपा का घोषणा पत्र है। हमारी नेता ने हमेशा ठोस काम किए हैं और अपनी चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश से गरीबी, बेरोज़गारी और मंहगाई को दूर करते हुए सर्वसमाज के हित में काम किए हैं।प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र, मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान भी रहे।