
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले बसपा के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेश नारायण उर्फ राजू की स्मृति में पतियरिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों तथा बहुजन आंदोलन में योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यानुमोदन संस्कार बौद्धाचार्य राम अभिलाष बौद्ध ने कराया।बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि सुरेश नारायण ने बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। बसपा नेता जितेंद्र मिश्र ने कहा कि पार्टी हमेशा राजू बौद्ध के परिवार के सुख-दुःख में साथ खड़ी रहेगी।सभा का संचालन विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। इस दौरान संजय कुमार, श्याम कुमार, कुल रोशन, रामचंद्र, फूलचंद्र बौद्ध, त्रिभुवन दत्त, ललित कुमार, सुरेंद्र अम्बेडकर, रामकुमार, रमेश कुमार, महेंद्र बहादुर, प्रदीप कुमार, वरुण कुमार, दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, विद्या प्रसाद, रामपाल बौद्ध और रामफल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।