news-details

बसपा जिलाध्यक्ष के भतीजे का निधन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अयोध्या जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी के भतीजे का शनिवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बालक के असामयिक निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चे का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भी दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, दिलीप कुमार विमल सहित बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी कृष्ण कुमार पासी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।