news-details

बसपा छोड़ सभी राजनीतिक दलों को पूंजीपति चला रहे, इनसे समाज के भले की उम्मीद बेमानी:ब

You can share this post!

बलू पांडेय

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी और विधानसभा कमेटियों की संयुक्त बैठक शनिवार को विकास भवन के निकट धर्मराज कोरी के आवास पर हुई। बैठक में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद दस दिन के संगठन के काम की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सभी विधानसभाओं में ओबीसी भाईचारा कमेटियों की बैठक एक महीने के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया बैठक में जगदीश प्रसाद सविता को गौरीगंज विधानसभा का विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया।जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा के फार्मूले पर देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया है। बसपा को छोड़कर सभी दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। झूठी राजनीति और चुनाव के समय झूठी घोषणाएं करना इन दलों का स्वभाव है।सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य ने कहा कि 1984के पहले देश में पिछड़ी जातियों का राजनीति में प्रतिशत मात्र डेढ़ फीसदी था। पिछड़ों में राजनीतिक चेतना मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी की देन है।1989में अल्पमत हुई जनता दल सरकार को अपनी शर्तों पर समर्थन देकर मान्यवर कांशीराम ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला। मंडल प्रभारी शिव राम ने कहा कि  प्रदेश की जनता भाजपा और सपा की कार्यप्रणाली से दुःखी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में कानून के राज और सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित रखने के लिए लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है ‌।2027में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।बैठक का संचालन जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव ने किया। जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि देश की जनता मंहगाई से त्रस्त है।गरीबी , बेरोज़गारी,खराब कानून व्यवस्था डबल इंजन सरकार की पहचान है। बसपा छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियों को पूंजीपति चला रहे हैं,ये पार्टियां सर्वसमाज का हित नहीं कर सकती।बैठक को जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय,नकली नेता, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, धर्मराज कोरी, शमशेर बौद्ध ,विधानसभा प्रभारी मोती लाल आदि ने संबोधित किया।