
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भेंटुआ। सरुवांवा में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें दो बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और बसपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।