
PARDARSHI VIKASH NEWS Amit Shah की अध्यक्षता में Jagdalpur में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में Yogi Adityanath समेत छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक में नक्सल उन्मूलन, राज्यों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग, आदिवासी कल्याण, डिजिटल गवर्नेंस, रेल नेटवर्क अपग्रेडेशन और अंतरराज्यीय समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। केंद्र सरकार इस आयोजन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि बस्तर अब केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्र नहीं बल्कि विकास और प्रशासनिक गतिविधियों का नया केंद्र बन रहा है। हाल के महीनों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई तेज होने के बाद सरकार ने 31 मार्च 2026 को बस्तर को नक्सलवाद मुक्त घोषित किया था। दौरे के दौरान अमित शाह ने अमर शहीद Gunda Dhur के गांव नेतानार पहुंचकर बस्तर को विकास और पर्यटन का नया केंद्र बनाने की बात कही। वहीं Deepak Baij ने बैठक को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे वर्चुअल माध्यम से भी आयोजित किया जा सकता था।