news-details

बर्रा पुलिस पर फायरिंग का 10 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

कानपुर। बर्रा पुलिस पर फायरिंग और पथराव के मामले में 10 महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को यशोदा नगर बाईपास से घेराबंदी कर दबोचा गया। उसकी पहचान जूही के टीपी नगर नहरिया निवासी तुषार गौतम उर्फ तुषार स्टड के रूप में हुई है।बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर 2025 में पुलिस को सूचना मिली थी कि दामोदर नगर स्थित वरदान गैलेक्सी के पास कुछ बदमाश झुंड बनाकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया और फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के दौरान पुलिस ने पीछा कर आरोपी अटल, अंकित और वैभव को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तुषार गौतम समेत अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि तुषार गौतम यशोदा नगर बाईपास पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बर्रा और किदवई नगर थानों में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।