news-details

बकरा मंडी विवाद में आरोप-प्रत्यारोप तेज

You can share this post!


विधायक ने रंगदारी के आरोपों को बताया गलत

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चमनगंज क्षेत्र स्थित बकरा मंडी को लेकर हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। मंडी संचालक वफा अब्बास द्वारा लगाए गए रंगदारी, मारपीट और लूट के आरोपों के बाद सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि वह घटना के समय कार में थीं, जबकि उनके पति इरफान सोलंकी और गनर सहित अन्य लोग मंडी परिसर में मौजूद थे। उनके अनुसार, मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा कर माहौल को जानबूझकर बिगाड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में अवैध रूप से वसूली की जा रही थी, जिसमें एक बकरे के प्रवेश पर 500 रुपये और एंट्री के नाम पर 100 रुपये लिए जा रहे थे।नसीम सोलंकी ने कहा कि वफा अब्बास ने करीब 150 लोगों को इकट्ठा कर हंगामा किया और गेट बंद कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया। उन्होंने कहा कि उनके पति और गनर के साथ मौजूद लोगों के साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की की गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई।वहीं, वफा अब्बास ने आरोप लगाया है कि इरफान सोलंकी और उनके साथ आए लोगों ने मारपीट की और लूटपाट की। उन्होंने कहा कि गनर ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जबकि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। अब्बास ने यह भी सवाल उठाया कि विधायक के गनर के साथ पूर्व विधायक कैसे मौजूद थे।इस मामले में पुलिस ने गनर अजीम अहमद को सस्पेंड कर दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला जांच के दायरे में है।