news-details

भठही पहुंचकर विधायक ने दी अर्जुन यादव को अंतिम विदाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के भठही गांव में सड़क दुर्घटना में हुई अर्जुन यादव की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक पी.एन. पाठक सोमवार को भठही स्थित दिवंगत के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद उन्होंने अर्जुन यादव की अंत्येष्टि में भी शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।विधायक पी.एन. पाठक ने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि किसी अपने को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह और पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक ने कहा कि अर्जुन यादव का असमय निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति और संबल दें। उन्होंने 'ॐ शांति' का उच्चारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।विधायक के आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत अर्जुन यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा और लोगों ने दिवंगत की स्मृतियों को याद करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।