
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भारत सेवक समाज, कानपुर मंडल की ओर से ‘क्रांतिकारियों में कानपुर और भगत सिंह का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मलिक गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया। मुख्य वक्ता रजनीश गुप्ता ने भगत सिंह के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने चंद्रशेखर आजाद और अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया। कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी के संरक्षण में प्रताप प्रेस में उन्होंने बलवंत सिंह के छद्म नाम से लेखन भी किया था।कार्यक्रम में कवयित्री सीमा जागृति और कवि महेंद्र तिवारी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को याद किया। इस अवसर पर सराहनीय योगदान के लिए प्रमुख लोगों को अंगवस्त्र और भगत सिंह सम्मान-2026 स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।समारोह की अध्यक्षता सुखबीर सिंह मलिक ने की। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल और विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र सिंह रहे। संचालन शरद प्रकाश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप भाटिया, अरविंद दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।