news-details

भादर में सुना गया 134वां ‘मन की बात’

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  अमेठी विधानसभा क्षेत्र के भादर ब्लॉक अंतर्गत शक्ति केंद्र कल्याणपुर के बूथ संख्या 337 एवं 338 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिंटू' ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी अमर बहादुर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेंद्र तिवारी, बूथ अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, नंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।